भभुआ, फरवरी 17 -- रखरखाव के अभाव में यूरिनल हुआ गंदा, दुकानदार और राहगीर बदबू से परेशान रास्ते में बह रही गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ा, सफाई और मरम्मत की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सदर थाना के बगल में नगर परिषद द्वारा निर्मित सार्वजनिक यूरिनल का हिस्सा सड़ गया है। अब यहां गंदगी का ढेर लग रहा है। रखरखाव के अभाव में इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग इसका उपयोग करने के बजाय बाहरी हिस्से में पेशाब कर रहे हैं। थाना की चहारदीवारी से सटे इस यूरिनल के आसपास फैली गंदगी और बदबू ने आसपास के इलाके का वातावरण दूषित कर दिया है। स्थानीय दुकानदारों रामप्रवेश, पिंटू कुमार आदि का कहना है कि यूरिनल के पास लगातार बहती गंदगी और जमा कचरे से वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। दिनभर बदबू के कारण ग्राहकों का रुकना कम हो गया है, जिससे व्यापार प...