कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। सदर तहसील में लंबे समय से एक पद पर तैनात 25 लेखपालों को बदला गया। एसडीएम सदर अनुभव सिंह के कार्यकाल में पहली बार इतना बड़े फेरबदल हुआ। उदयभान सिंह को जरौली से गुजैनी, अशोक कुमार वर्मा को भैलामऊ से पकरी, सुदीप कुमार दुबे बारसिरोही से कल्यानपुर कलां, मानिकलाल गुप्ता को कठारा दो से कठारा प्रथम, हरिशंकर विश्वकर्मा को कठारा प्रथम से कठारा दो, आशीष सैनी को नारामऊ कछार से पनकी गंगागंज, संध्या को रमेल से बिनौर, बृजेश शाक्य को मकसूदाबाद से सुरार, अनिल कुमार को सुरार से मकसूदाबाद, विवेक पटेल को सपई से उदयपुर, दीपक सचान को सचेंडी प्रथम से भौंती प्रतापपुर भेजा गया है। निलंबित कर बहाल की जा चुकी अरुणा द्विवेदी को कार्यालय से अटैच किया गया। तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि कई लेखपाल बाहर से आए थे। उनको तैनाती दी गई है। ...