महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील सदर में नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस पर चल रही सुनवाई का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि सुनवाई स्थल पर मतदाताओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें व्यवस्थित रूप से एईआरओ एवं ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत कराने में पूर्ण सहयोग दिया जाए। तहसील सदर में एक ईआरओ एवं आठ एईआरओ सहित कुल नौ अधिकारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य कर रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 30 प्रतिशत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई पूर्ण की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रकरणों का निस्तारण...