बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। सदर तहसील प्रशासन ने नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव के छह मौजे के 16 खेतों को लेकर जारी विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दो पक्षों में लगातार विवाद को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर इसे कुर्क करने का आदेश दिया है। मालिकाना हक प्राप्त होने तक इन खेतों के लिए प्रभारी निरीक्षक नरही को रिसीवर बनाया है। इन 16 खेतों का रकबा करीब 10 बीघे का है। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी ओमप्रकाश राय ने थाने पर शिकायत कर बताया कि रामजी राय आदि के बीच जमीनों को लेकर लंबे समय से विवाद है। विवादित भूमि को लेकर बीच शान्ति भंग हो सकती है और कोई भी घटना घट सकती है। आठ मई 2024 को नरही थानाध्यक्ष ने तहसील को रिपोर्ट भेजकर बताया कि भरौली में दो पक्षों के बीच विभिन्न मौजे में स्थित जमीनों के बंटवारे को लेकर विवाद है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.