लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- शहर के सदर चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी चालक को चोटे आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का स्टेयरिंग घूम गया और वाहन चौराहे के बीचों-बीच जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया और कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के समय चौराहे पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही और वाहनों का आवागमन जारी था। अचानक तेज रफ्तार कार ने संतुलन खो दिया और सामने जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक अनियंत्रित अवस्था में घूमती हुई आगे बढ़ी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शहर की भूतनाथ कालोनी निवासी विशाल अपनी बाइक से खुटार रोड की ओर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। बताया गया कि कार चालक दिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.