फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से पांच पुलिस कर्मियों को डीजीपी की तरफ और 16 को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सम्मान सूची में सदर कोतवाल सहित न्यायालय सुरक्षा, परिवहन शाखा, विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन में तैनात कुल 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया। डीजीपी कार्यालय की ओर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वालों में न्यायालय सुरक्षा में तैनात एसआई राम बहादुर सहाय राय, शिवशंकर उपाध्याय शामिल हैं। वहीं परिवहन शाखा से कांस्टेबल वृंदावन, चालक राकेश कुमार तथा अमरीश कुमार शर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 2024 में उत्कृष्ट सेवाओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.