सासाराम, फरवरी 15 -- सासाराम। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने रविवार को दर्जनों शिवमंदिरों का निरीक्षण कीं। इस दौरान भीड़ नियंत्रित करने समेत विधि व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि तकिया मोहल्ला स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर, पायलट धाम आश्रम, मां ताराचंडी धाम, बुढ़वा महादेव सोनवागढ़ आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने भी मंदिर परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...