भभुआ, जनवरी 2 -- भभुआ। सदर अस्पताल परिसर स्थित ड्रग वेयर हाउस के पास खराब पड़े लोहे के शौचालय को शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन द्वारा जेसीबी से हटवाया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा नगर परिषद को पत्र लिखकर हटाने का आग्रह किया था। हालांकि विधायक भरत बिंद ने भी सदर अस्पताल की जांच के समय इसे हटवाने को कहा था। नप द्वारा चलंत शौचालय लाकर सदर अस्पताल में रखा गया था। कुछ ही दिनों बाद खराब हो गया था। हि.प्र. पांच बेड का शीतलहर वार्ड बनाया गया भभुआ। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पांच बेड का शीतलहर वार्ड तैयार किया गया है। सीएस डॉ. विन्देश्वरी रजक के निर्देश पर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पांच बेड के शीतलहर वार्ड में हीटर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। ठंड लगने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। हालांकि वार्ड तैयार होने ...