खगडि़या, जून 17 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सदर अस्पताल से सोमवार को दिन के तीन बजे एक मोबाइल चोर मोबाइल की चोरी कर भाग रहा था। इसी बीच लोगों ने उसे खगड़िया अस्पताल चौक के निकट पकड़ लिया। फिर लोगों ने मिलकर मोबाइल चोर युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बावजूद मोबाइल चोर लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस बीच वहां अफरातफरी का माहौल देखा गया। बताया जाता है कि अस्पताल परिसर से अक्सर मोबाइल की चोरी की घटना हो रही है। सोमवार को मोबाइल की चोरी करने के युवक भाग था था। फिर अस्पताल चौक के निकट वह एक दुकान के पीछे छिप गया। इसके बावजूद वह पकड़ा गया था। इधर मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक की धुनाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.