औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के पास एक महिला को ब्लेड के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला इमरजेंसी वार्ड के पास खड़ी थी। उसकी गतिविधियों को एक दूसरी महिला मरीज देख रही थी। उसे शक हुआ कि महिला पर्स काटने का काम कर रही है। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पकड़ा और उसकी जांच की तो उसके पर्स से एक ब्लेड मिला। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार यहां पहुंचे और महिला को थाना ले गए। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से कार्रवाई के लिए आवेदन देने को कहा है। बताया गया कि सदर अस्पताल में कई लोगों के पर्स में ब्लेड मारकर उनका पैसा निकाल लिया जा रहा था। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...