भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व टीबी दिवस के मौके पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अस्पताल परिसर से शुरू होकर घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक गई और पुन: अस्पताल परिसर में आकर समाप्त हो गई। रैली की समाप्ति के बाद अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों को टीबी को लेकर जागरूक किया गया। तो वहीं 16 टीबी मरीजों को एक-एक फलो की टोकरी दी गई। जबकि सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसटीएस किशोर कुमार, एसटीएलएस इंद्रजीत कुमार, गौतम चौधरी, राम कुमार, मुरारी कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, वरीय फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा, डॉ. अभिषेक कुमार, डब्ल्यूएचपी से धीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.