मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन मंगलवार से शुरू कर दिया गया। इसका शुभारंभ डीएम सौरभ जोरवाल ने सदर अस्पताल में किया। यह अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक कुल 17 दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारी, सीएचओ के देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को सर्वजन दवा खिलाई गई। 11 फरवरी को राज्य व्यापी मेगा कैंप के तहत जिले में भी मेगा कैंप लगेगा। इसमें डीए टीम द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार उस क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेंटर पर बूथ लगाया जाएगा। इस कैंप में जीविका के एसएचजी मेंबर बूथ पर अपने परिवार और आस पास के लोगों के साथ आएंगी और फाइलेरिया रोधी दवाएं खाएंगी। कई उप स्वास्थ्य केंद्र में मुखिया या अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ रोगी हित धारक मंच के सदस्य भी खुद दवा ख...