कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में कोडरमा सदर अस्पताल में अवस्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में बाल विवाह सहित महिलाओं के लिए आवश्यक विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह कानून अपराध है, तथा इसके लिए कानून में कठोर दंड के प्रावधान है। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह व संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेंटियर नेहा सिन्हा ,कंचन कपूर , अंजू देवी, नीलू, रीना, रूबी, बबीता, पूजा, माधुरी, गुड़िया, इशिका, संगी...