धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद धनबाद जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से परिवार नियोजन मेगा कैंप गुरुवार को सदर अस्पताल में लगाया गया। इसमें 42 महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया। कैंप का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ सीबी प्रतापन ने किया। बताया गया कि जिले की विभिन्न जगहों से सहियाओं के माध्यम से बंध्याकरण के लिए महिलाओं को यहां लाया गया। नसबंदी के लिए चार लोगों को रजिस्ट्रेशन कराया गया, लेकिन महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण बाद में ऑपरेशन किया जाएगा। परिवार नियोजन के तहत लाभुकों को राशि मुहैया करायी जाती है। बढ़ती जनसंख्या आज बड़ी चुनौती हो रही है। इस पर नियंत्रण जरूरी है। वहीं अस्पताल के ओटी में सामान नहीं मिलने के कारण लगभग डेढ़ घंटे सहियाओं व लाभुकों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ऑपरेशन शुरू कराया गया। मौके पर नोडल प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह, डॉ श्रीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.