धनबाद, जून 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सदर अस्पताल रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन और सदर के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने किया। शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया। रोटी बैंक यूथ क्लब, भूली डोनर ग्रुप, रेडक्रॉस सोसाइटी, एनसीसी बटालियन ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जिप अध्यक्ष ने रक्तदान को महादान बताया। कहा कि यह मानव जीवन बचाने की दिशा में सबसे बड़ा काम है। यहां रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर समेत अस्पताल के कर्मी मौजूद थे। शिविर में महुआ दत्ता और संजीत कश्यप ने पहली बार रक्तदान किया। एनसीसी बटालियन और अस्पताल कर्मचारियों न...