धनबाद, जनवरी 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में एक सप्ताह से बंद मोतियाबिंद सर्जरी सेवा बुधवार से पुनः शुरू कर दी गई। पहले दिन 25 मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी की गई। फेको पद्धति से सर्जरी हुई, जिससे मरीजों को कम समय में बेहतर दृष्टि का लाभ मिलता है। उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निःशुल्क सर्जरी की सुविधा दी गई है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक नेत्र उपचार सुलभ हो पाया है। सदर अस्पताल में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में यह अहम कदम है। सर्जरी के बाद मरीजों की स्थिति संतोषजनक है और उन्हें आवश्यक दवा व परामर्श भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.