समस्तीपुर, जनवरी 4 -- सदर अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक मातृ शिशु अस्पताल और मॉडल अस्पताल के बाद अब क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। एमसीएच भवन के सामनें पुराने भवन को तोड़कर 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। सीसीयू के चालू होने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर उन्नत इलाज मिल सकेगा और उन्हें पटना या अन्य बड़े शहरों की ओर रेफर करने की मजबूरी कम होगी। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण भी किया है। यह परियोजना जिले के गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगी। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य एमसीएच भवन के शुरू होने के बाद शुरू किया जाएगा। क्योंकि जिस जगह पर क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होना है ...