धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद। सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को और बेहतर करते हुए जांच सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब अस्पताल में कुल 53 प्रकार की जांच की जा रही हैं। पहले जहां सीमित जांच ही उपलब्ध थीं। आधुनिक प्रोफाइल जांच की सुविधा भी मरीजों को यहीं मिल रही है। इसमें लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं। इसके अलावा ऑब्स एंड गायनी, हेमेटोलॉजी और पारासाइट श्रेणी की लगभग सभी जांच सदर अस्पताल में शुरू कर दी गई हैं। इन सेवाओं के विस्तार से खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें जांच के लिए निजी लैब या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को समय पर जांच की रिपोर्ट भी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.