मधुबनी, अप्रैल 12 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अब एक नई पहचान मिलने वाली है। सदर अस्पताल को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज एनबीईएमएस से पोस्ट-एमबीबीएस डिप्लोमा यानी डीएनबी कोर्स की मान्यता प्राप्त हुई है। इससे जिले में न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा का विस्तार मिलेगा बल्कि इससे जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को भी नया आयाम मिलेगा। इसके तहत बाल रोग पीडियाट्रिक-डीसीएच विभाग में प्रत्येक वर्ष तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को प्रवेश मिलेगा। जो यहीं रहकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सदर अस्तपाल को एनबीईएमएस से डीएनबी कोर्स की मान्यता प्राप्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार कहा कि यह मधुबनी जिले के लिये गर्व का क्षण है। डीएनबी कोर्स की मान्यता से अब मेडिकल स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.