भागलपुर, दिसम्बर 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में पल्स पोलियो अभियान का आगाज करने पहुंचे डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने लगे हाथ सदर अस्पताल में उपलब्ध जांच, इलाज व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की परख भी कर ली। डीडीसी ने अस्पताल के हरेक चिकित्सकीय इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई और संक्रमण से बचाव के उपाय को और बेहतर करने की हिदायत दी, वहीं जीवन रक्षक दवाओं की किसी भी सूरत में कमी न होने देने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मरीजों से रूबरू होते हुए जांच-इलाज की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। एसएनसीयू से लेकर पोषण पुनर्वास केंद्र तक का लिया जायजा डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने एसएनसीयू यानी स्पेशल न्यू बोर्न यूनिट से लेकर एनआरसी में चल रहे इलाज की पड़ताल की। उन्होंने पुरुष एवं...