लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में दवा वितरण की समय-सीमा मरीज के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वर्तमान व्यवस्था के तहत अस्पताल में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही दवा का वितरण किया जाता है। इसके बाद इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवा के लिए अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है। जिससे विशेषकर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल व्यवस्था के तहत शाम 5:00 बजे के बाद ओपीडी या इमरजेंसी में इलाज कराने वाले मरीज को दवा नहीं मिल पाता है। उन्हें अगले दिन सदर अस्पताल आकर दवा लेनी पड़ती है। अगले दिन भी पूर्व में बने पर्ची के आधार पर दवा नहीं दिया जाता है, बल्कि उन्हें नए सिरे से पर्ची कटवाकर चिकित्सक से पुनः परामर्श लेना अनिवार्य होता है। इससे मरीजों का समय और पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.