लखीसराय, जनवरी 4 -- लखीसराय। सदर अस्पताल परिसर में गंदगी और कचरे की बदबू से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप लगे कूड़े के ढेर ने मरीजों एवं अस्पताल आने जाने वाले डॉक्टर एवं अन्य लोगो कों परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि नगर परिषद के सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को भी बीमारी व संक्रमण का खतरा इन कचरे के कारण बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...