बांका, फरवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएँ नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है, जिससे अब उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। ज्ञात हो कि, सदर अस्पताल में मेडिकल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी व ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला रोग, दंत रोग तथा फिजियोथेरेपी सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपलब्ध हैं। जिनके माध्यम से मरीजों को सही परामर्श, समय पर जांच और उचित उपचार प्रतिदिन प्रदान किया जा रहा है।इसके साथ ही सदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.