खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने कुर्सी पर बैठी एक वृद्ध महिला की गुरुवार की शाम को अचानक मौत हो है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बरखंडी टोला मथार निवासी उचित यादव की 80 पत्नी रानी देवी बताई गई। परिजनों ने बताया कि दम फूलने की बीमारी से काफी दिनों से परेशान थी। प्राइवेट अस्पताल के अलावा अन्यत्र भी इनका इलाज कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी प्राइवेट अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि उसकी स्थिति को देखते हुए के बाद विभिन्न प्रकार की जांच के लिए परिजनों को कहा गया, लेकिन इसी बीच महिला की मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.