सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में एंबुलेंस चालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मरीजों को समय पर और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। बैठक के दौरान एंबुलेंस चालकों ने अपनी समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रखीं। एक चालक ने बताया कि उसकी एंबुलेंस पिछले छह माह से हेडलाइट और बैटरी खराब रहने के कारण ठीक से संचालित नहीं हो पा रही है। वहीं, एक अन्य कर्मी ने शिकायत की कि पटना कॉल सेंटर द्वारा मरीज की आईडी जारी करने और डीजल उपलब्ध कराने में देरी होती है, जिससे समय पर सेवा देना मुश्किल हो जाता है। बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ एंबुलेंस चालक बिना सूचना के बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.