औरंगाबाद, फरवरी 25 -- सदर अस्पताल के मरीजों को आसानी से एंबुलेंस सेवा नहीं मिल रही है। इस संबंध में उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है और 102 एंबुलेंस से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि एंबुलेंस के एसीओ की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से परेशानी हो रही है। जिले में स्थाई एसीओ की नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रबंधन को इसकी व्यवस्था करनी होती है। कोई भी एंबुलेंस अस्पताल परिसर में नहीं रहता है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। जिले में एंबुलेंस की कुल संख्या नौ है पर पांच ही कार्यरत हैं। मरीज अधिक होने की स्थिति में एंबुलेंस के लिए परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे के बाद एंबुलेंस को तेल नहीं दिया जाता है। इसके कारण रात्रि में एंबुलेंस चालक मरीज से तेल नहीं होने का बहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.