मधुबनी, अगस्त 6 -- मधुबनी। बिहार विधान सभा की प्राक्कलन समिति की अध्ययन दल ने दो दिवसीय जिले का दौरा कर विभिन्न योजनाओं, विभागीय कार्यों और बजटीय प्राक्कलनों की समीक्षा की। टीम का नेतृत्व नगर विधायक एवं समिति संयोजक समीर कुमार महासेठ ने किया। परिसदन में मंगलवार को सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जहां समिति को तीन वर्षों के प्राक्कलनों, चालू योजनाओं और आय-व्यय की जानकारी दी गई। इसके बाद टीम ने योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। इससे पूर्व सोमवार को रात नौ बजे सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। प्रसूति कक्ष की स्थिति देखकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। यहां एक महिला मरीज चार घंटे (शाम पांच बजे)से पड़ी थी, लेकिन उसे डॉक्टर ने चार घंटे बाद भी नहीं देखा था। चिकित्सकों ने बताया कि यहां सिर्फ एक महिला डॉक्टर हैं, जो प्रसव कार्य में व्यस्त हैं। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.