गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सदर अस्पताल के चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों की मनमानी रवैया चरम पर है। सदर अस्पताल को सुव्यवस्थित चलाने के लिए जिम्मेदार उपाधीक्षक डॉ .हरेनचंद्र महतो और मैनेजर सुनील मणि त्रिपाठी भी व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं। मालूम हो कि एलोपैथी के चिकित्सकों द्वारा ही सदर अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जाना है। उसके लिए एलोपैथी के चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर बना हुआ है। नियमानुसार उन्हें रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करना है। उसके बाद भी कई चिकित्सक ओपीडी या इमरजेंसी में अपनी ड्यूटी के दौरान होमियोपैथी के चिकित्सक को मरीजों के इलाज के लिए बैठा देते हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की है जो अच्छे इलाज के लिए सदर अस्पताल आते हैं। सदर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.