सीवान, जनवरी 9 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी सीवान के बैनर तले पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर सीवान सदर अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कुम्हरार के विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सुशील कुमार मोदी की जयंती को एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में सुशासन का एक ऐसा मॉडल स्थापित हुआ, जिसकी चर्चा आज भी देशभर में होती है। दरौंदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि 90 के दशक में जब बिहार में नरसंहार और अपहरण जैसी घटनाएं आम थीं, उस दौर में सुशील मोदी सबसे पहले ...