देवघर, जुलाई 24 -- देवघर। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदवारी कैलारी निवासी खेलावन भुईंया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सावन में बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के सुईया गांव में एक शिविर में काम करने गए थे। वहां तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। खास बात यह रही कि मृतक के साथ कोई परिजन नहीं था। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की जेब से एक कागज बरामद किया, जिसमें उसका पता और एक मोबाइल नंबर लिखा था। जब पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया, तो पता चला कि खेलावन भुईंया अकेले ही रहते थे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.