बेगुसराय, जनवरी 2 -- बीहट, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) के बरौनी यूनिट प्रबंधन की ओर से गुरुवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को कंबल दिये गये। प्रबंध निदेशक के सुझाव तथा यूनिट हेड नितिन सक्सेना के निर्देश पर हर्ल के अधिकारियों की टीम ने सदर अस्पताल जाकर अस्पताल प्रबंधन को कंबल सौंपा। अधिकारियों ने इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर उन्हें कंबल प्रदान किया। उपाधीक्षक डा. अखिलेश कुमार ने हर्ल प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से मरीजों को काफी मदद मिलती है। हर्ल के अधिकारियों ने कहा कि हर्ल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्य प्रबंधक रवि कुमार, प्रमोद मिश्र, राहुल यादव, राजेश समल, अशोक त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह, गौरव कुमार समेत अन्य ...