मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि मुंगेर सदर अस्पताल में जिले भर से आने वाले गंभीर मरीजों का सिलसिला जारी है। हालिया आंकड़े, नवंबर से जनवरी तक पर नजर डालें तो लगभग 900 कि संख्या में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिले से बाहर बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। सरकारी एम्बुलेंस सेवा इन मरीजों को समय पर पटना, भागलपुर और अन्य शहरों में पहुंचाने के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इधर, रेफर होने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या प्रसव संबंधी जटिलताओं और हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों की रही। मुख्य रूप से हृदय रोग में दिल का दौरा या सांस लेने में गंभीर समस्या वाले कई मरीजों को तत्काल आईजीआईएमएस पटना रेफर किया गया। वहीं प्रसव के बाद की जटिलताओं और 'फैमिली प्लानिंग' से जुड़े गंभीर मामलों को भागलपुर के जेएलएनएमसीएच भेजा गया। सड़क ह...