मधुबनी, मई 16 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में गुरुवार को भी पांच एएनएम स्कूल की छात्राएं भर्ती हुई। सभी छात्राएं कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत के बाद भर्ती हुए। इमरजेंसी के नोडल पदाधिकारी डॉ. कुणाल शंकर ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य हैं। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। सभी को स्लाइन चढ़ाया गया है। इससे पहले बुधवार को 19 छात्राएं इसी तरह की शिकायत लेकर सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसमें से 15 छात्राओं को बुधवार रात नौ बजे तक डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शेष चार छात्राओं को गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत के बाद भर्ती हुईं थीं। इमरजेंसी में भर्ती सभी छात्राओं को स्लाइन चढ़ाया गया। सभी की स्थिति भी खतरे से बाहर है। शाम करीब सात बजे पांच बच्चियों को छुट्टी भी दे दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.