मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में सोमवार को फिर सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इससे मरीजों के इलाज में परेशानी हुई। सुबह से ही सर्वर का आना जाना शुरू हो गया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी सर्वर के ठीक से काम नहीं करने से परेशानी हुई। सोमवार होने की वजह से सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक थी। इलाज में देरी होने पर कई बार मरीजों और उनके परिजनों ने हंगामा किया, जिसे सुरक्षा गार्ड ने शांत कराया। उधर, एंटी रैबीज का इंजेक्शन एक हफ्ते बाद भी सदर अस्पताल में नहीं पहुंचा। एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं आने से 50 से अधिक मरीज वापस हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...