लातेहार, फरवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को पलाश दीदी कैफे का विधिवत उद्घाटन किया गया। कैफे का शुभारंभ डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद , सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डे -एनआरएलएम) से जुड़े प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डीडीसी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि पलाश दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा, यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आज...