भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सदर अस्पताल में मंगलवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व पर बोलते हुए कहा कि इसके लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। परिवार नियोजन न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होता है। डीआईओ डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन न केवल महिलाओं को यह अधिकार देता है कि वे कब और कितने बच्चे चाहती हैं, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह गरीबी को कम करने, शिक्षा के अवसर बढ़ाने और सतत जनसंख्या वृद्धि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्भनिरोधक उपायों के उपयोग से मातृ मृत्यु दर में 20-30% की कमी लाई जा सकती है। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.