बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अंतर्राज्यीय मामलों की सूचना समय पर राज्य मुख्यालय एवं संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराने तथा उनसे समुचित सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया गया। जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आमजनों से अवैध मादक पदार्थों से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य संबंधी पहल के तहत सदर अस्पताल में नशा विमुक्ति क...