खगडि़या, फरवरी 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए गुरुवार को 60 लोगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार द्वारा की गई। उन्होंने दिव्यांगों की बारी-बारी से जांच की। इसके बाद दिव्यांगता प्रतिशत दिया गया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में हर गुरुवार को शिविर लगाकर दिव्यांगों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...