चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, संवाददाता। सदर अस्पताल में मंगलवार को दिव्यंगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यंगता जांच शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 93 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। इसमें 78 दिव्यांगों का दिव्यंगता की जांच कर दिव्यंगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। 15 ऐसे दिव्यांग जो गर्दन के ऊपर से दिव्यांग हैं उनका दिव्यांगता की जांच के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। क्योंकि सदर अस्पताल में गर्दन से ऊपर की दिव्यांगता जांच के लिए कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। शिविर में दिव्यांगों का जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ आशु मल्होत्रा, फिजिशियन डॉक्टर रमेश कुमार, डॉ अहमद मुजफ्फर नेत्र सहायक दिनेश कुमार, सहायक निरंजन पाठक, दिलेर खान अजय कुमार ने किया। ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को दिव्यांगता जांच शिवि...