धनबाद, फरवरी 22 -- सदर अस्पताल में शनिवार को डेंगू और चिकनगुनिया की निशुल्क जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। डीसी आदित्य रंजन के प्रयास से शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि मरीजों को अब इन जांचों के लिए निजी लैब में जाने की जरूरत नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के मैनेजर ताजुद्दीन अंसारी (मोबाइल नंबर 6200715590) से संपर्क किया जा सकता है। यह भी बताया कि अस्पताल में लिवर, किडनी, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच सहित हेमेटोलॉजी के कई टेस्ट भी नि:शुल्क किए जा रहे हैं। नई अत्याधुनिक मशीनों की उपलब्धता से मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.