लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, हि.प्र.। सदर अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित डायलिसिस केंद्र में डायलिसिस के लिए आए बुजुर्ग की सोमवार को मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी स्व कमलेश्वरी प्रसाद सिंह का 52 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह सप्ताह में नियमित रूप से दो-तीन दिन डायलिसिस के लिए आते थे। सोमवार को भी सदर अस्पताल पहुंचे पीड़ित डायलिसिस के पूर्व चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक अचेत होकर गिर गए। परिजन ने इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम को बुलाकर जांच करवाया जिसमें उन्होंने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पीड़ित हार्ट अटैक का शिकार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.