धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद सदर अस्पताल में जल्द सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। इससे मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट सेंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राज्य सरकार ने इस दिशा में पहल करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल झारखंड में केवल रांची सदर अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही उसे अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा। धनबाद की बात करें तो यहां किसी भी सरकारी अस्पताल में सरकारी एमआरआई की सुविधा नहीं है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन की सुविधा है। गंभीर बीमारियों या दुर्घटनाओं के मामलों में मरीजों को महंगे निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार आर्थिक तंगी के कारण जरूरतमंद मरीज जरूरी जांच नहीं करा पाते हैं, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.