बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- सदर अस्पताल में कर्मियों ने प्रोन्नति की मांग पर किया प्रदर्शन बिहार जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस को सौंपा मांग पत्र फोटो : सदर प्रदर्शन : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन में शामिल बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय सदर अस्पताल में शनिवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने 22 सूत्री लंबित मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के पास धरना दिया और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नदीम व जिलामंत्री संजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोन्नति, परिचारिका श्रेणी एएनएम समेत अन्य राज्य संवर्ग का सेवा संपुष्टि एवं एमएसीपी का लाभ देने की मांग की गयी। सा...