धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मरीजों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर को अस्पताल भवन के बाहर शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीसी के निर्देश पर नए रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण शुरू हो गया है। फिलहाल मुख्य द्वार के अंदर ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर संचालित हो रहा है, जहां सुबह से लंबी कतार लग जाती है। प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ जमा होती है। इस कारण न सिर्फ ओपीडी मरीजों, बल्कि इमरजेंसी और इनडोर मरीजों को भी अंदर-बाहर आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भीड़ के कारण दिक्कत झेलनी पड़ती है। अस्पताल भवन के सामने नया रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया जा रहा है। निर्माण शुरू कर दिया गया है और जल्द ही उसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का म...