सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बुधवार की शाम अपर स्वास्थ्य निदेशक के निरीक्षण के बाद दूसरी पाली की ओपीडी में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया। उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने जब मरीजों के जनशिकायत पर आजीज आकर करीब 4:20 बजे औचक निरीक्षण किया तो सात विभागों के ओपीडी कक्ष बंद मिले और संबंधित चिकित्सक ड्यूटी से नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान ईएनटी, आई, डेंटल, सामान्य ओपीडी, ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) समेत कुल सात विभागों में ताले लटके मिले। रोस्टर के अनुसार जिन चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित थी, वे उपस्थित नहीं थे। बताया जाता है कि अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों में डॉ. अभिनिती, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. रवि शेखर, डॉ. शाहिद परवेज सहित अन्य शामिल हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.