किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सदर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण दिलाने की तैयारी तेज़ कर दी गई है। 24 से 26 अप्रैल तक राज्य मूल्यांकन टीम के आगमन से पहले अस्पताल के हर विभाग में बारीकी से निरीक्षण और सुधार की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में सोमवार को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के इंचार्ज एवं कर्मियों के साथ मूल्यांकन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने कहा कि एनक्यूआस प्रमाणीकरण इस बात का प्रमाण होता है कि अस्पताल मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं प्रदान कर रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.