सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बीते एक महीने से जरूरमंद मरीजों के आंखों का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। ऑपरेशन नहीं किए जाने से मरीज अपने इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। मरीजों के आंखों का ऑपरेशन नहीं किए जाने का मुख्य कारण ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध माइक्रोस्कोप का खराब होना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि फरवरी महीने के पहले ही सप्ताह में मरीजों की आंखों के ऑपरेशन के दौरान माइक्रोस्कोप में तकनीकी खराबी आ गयी थी। इसके बाद करीब पंद्रह दिनों बाद इसे ठीक कराया गया। इसके बाद ओटी की कई महत्वपूर्ण दवाओं के भी उपलब्ध नहीं होने से मरीजों के आंखों का ऑपरेशन कार्य बाधित रहा है। हालांकि, जल्द ही इन समस्याओं को दूर कर लिए जाने की बात बतायी जा रही है। मरीजों का कहना था कि एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री सरकारी अस्पतालों के मरीजों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.