मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में सिर्फ एक प्रतिशत मरीजों को भर्ती किया गया। डीएम की ओर से की गई फरवरी महीने की समीक्षा में यह बात सामने आई है। मात्र एक प्रतिशत मरीजों को भर्ती करने पर सदर अस्पताल अधीक्षक से जवाब मांगा गया है। सदर अस्पताल के अलावा बंदरा पीएचसी में भी एक प्रतिशत और बोचहां में भी एक प्रतिशत मरीज को ही भर्ती किया गया है। इन दोनों पीएचसी प्रभारियों को भी एक हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। सदर अस्पताल में फरवरी महीने में सिर्फ 87 प्रतिशत ही दवा मरीजों को बांटी गई है। पूर्ण टीकाकरण में कम उपलब्धि पर मड़वन, बंदरा, बोचहां और कुढ़नी से भी जवाब-तलब किया गया है। इसके अलावा गर्भवतियों की चारों प्रसव पूर्व जांच शत प्रतिशत नहीं होने पर बंदरा व बोचहां पीएचसी प्रभारी से जवाब देने को कहा गया है। जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.