कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता सदर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं हाथी के दांत साबित हो रहा है। 24 घंटे की सेवा का दावा करने वाला एक्सरे सेंटर शनिवार, रविवार बंद रहने के बाद सोमवार को कुछ घंटों के लिए खुला। मंगलवार को एक बार फिर से बंद हो गया। इस बार कंप्यूटर में तकनीकी का हवाला देकर एक्सरे कराने आए मरीजों को दो घंटे इंतजार के बाद बैरंग लौटा दिया गया। इसको लेकर मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मरीजों की संख्या दो दर्जन के करीब थी। जिसे कंप्यूटर ठीक होने तक इंतजार करने को कहा गया। मंगलवार को कंप्यूटर खराब होने की वजह से एक्सरे कराने आए मरीजों को बिना एक्सरे कराए ही पर्चा दे दिया गया। एक्स-रे रूम में मौजूद टेक्निशियन ने बताया कि सुबह से ही कंप्यूटर में खराबी आ गयी है। जिसके कारण एक्स-रे नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.