देवघर, जुलाई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में गुरुवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की महिला कर्मचारी 59 वर्षीया रूमा देवी की मौत हो गई। वह मूल रूप से बिहार के बांका जिला के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली थीं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर फूलबनी स्थित ईसीएल परियोजना में कार्यरत थीं। मृतका की पुत्री अंजनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक फिसलकर गिर पड़ी थीं। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार द्वारा तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी तुरंत बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.